विश्व चिंतन दिवस पर स्काउट एंड गाइड में दिखा जोश और जुनून

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 22 Feb 2026 6:07 PM

विज्ञापन

स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों और युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्र प्रेम विकसित करता है.

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन

लखीसराय. जिला मुख्यालय स्थित डीईओ कार्यालय सह भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यालय परिसर में रविवार को 100वां विश्व चिंतन दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट-गाइड आंदोलन के संस्थापक लार्ड बेडेन पावेल तथा लेडी बेडेन पावेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई. स्काउट डीओसी मृत्युंजय कुमार एवं गाइड डीओसी वंदना कुमारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया. इस दौरान सभी स्काउट-गाइड ने बारी-बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किये. मौके पर गाइड कैप्टन अमृता सिंह, स्काउट मास्टर पंकज कुमार, कब मास्टर अनुराग आनंद, सूरज कुमार, आशीष कुमार, खुशी कुमारी सहित दर्जनों स्काउट-गाइड उपस्थित रहे. सभा को संबोधित करते हुए जिला संगठन आयुक्त स्काउट मृत्युंजय कुमार ने कहा कि विश्व चिंतन दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्ममंथन और सेवा के प्रति समर्पण का अवसर है. उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों और युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्र प्रेम विकसित करता है.

प्रतियोगिताओं में दिखा प्रतिभा का दम

सभा के बाद विभिन्न खेल व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस दौरान बोतल अरेंजिंग गेम आकर्षण का केंद्र बना रहा. जिसमें दिमागी कौशल और एकाग्रता की परीक्षा लेने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित नियमों के तहत बोतलों को सही क्रम में सजाया. गाइड हलसी की स्नेहा कुमारी ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं स्काउट वर्ग से मध्य विद्यालय पतनेर के सचिन कुमार ने सूझबूझ और संतुलन का परिचय देते हुए प्रशंसा बटोरी.वहीं बिस्किट गेम में धीरज अव्वल रहे तथा हर्ष राज परासर दूसरे और स्नेहा कुमारी (हलसी) तीसरे स्थान पर रहीं. इस दौरान जिला स्तरीय जलेबी गेम में स्नेहा कुमारी ने एक बार फिर प्रथम स्थान हासिल किया. द्वितीय स्थान मोनाली कुमारी को मिला, जबकि तृतीय स्थान श्री रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय बालगुदर को प्राप्त हुआ. विद्यालय श्रेणी में मध्य विद्यालय महिला विद्या मंदिर, लखीसराय ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाये गये. महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय, लखीसराय के छात्र आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान आर्य राज को तथा तृतीय स्थान प्लस टू राजकीय हसनपुर हाई स्कूल की छात्रा अनुष्का कुमारी को मिला. दिनभर चले इस आयोजन में खेल, रचनात्मकता और अनुशासन का सुंदर संगम देखने को मिला. सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन गाइड डीओसी वंदना कुमारी एवं गाइड कैप्टन अमृता सिंह द्वारा किया गया. अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.

————————————————————

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन