विद्यालय में परियोजना आधारित शिक्षण पर दिया जा रहा विशेष जोर

Updated:
विज्ञापन

‘मंत्रा 4 चेंज’ टीम ने पीबीएल पर निरीक्षण किया. परियोजना आधारित शिक्षण के संबंध में अभिनय आनंद और राहुल ने विद्यालय का निरीक्षण किया

विज्ञापन

उत्क्रमिक मध्य विद्यालय डकरा में मंत्रा 4 चेंज टीम ने पीबीएल का किया निरीक्षण लखीसराय. उत्क्रमिक मध्य विद्यालय डकरा में ‘मंत्रा 4 चेंज’ टीम ने पीबीएल पर निरीक्षण किया. परियोजना आधारित शिक्षण के संबंध में अभिनय आनंद और राहुल ने विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों का पेपर टेस्ट आयोजित किया गया व फोकस ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से बच्चों की समझ, सहभागिता और सीखने के स्तर का आकलन किया. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिव्यांशु व शिक्षिका अर्पिता सहित अन्य शिक्षकों का साक्षात्कार भी लिया गया. शिक्षकों ने विद्यालय में पीबीएल की कार्यप्रणाली, उसके क्रियान्वयन व विद्यार्थियों पर उसके सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. टीम ने पाया कि विद्यालय में परियोजना आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है. विद्यार्थी विभिन्न परियोजनाओं में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और विषयों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से समझने का प्रयास कर रहे हैं. इससे बच्चों में आत्मविश्वास, संवाद कौशल और रचनात्मकता का विकास हो रहा है. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समग्र वातावरण का भी जायजा लिया गया. बच्चों के लिए बनाये गये शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल की उपलब्धता तथा मध्यान भोजन की व्यवस्था की भी जांच की गयी. सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी. ‘मंत्रा 4 चेंज’ टीम ने विद्यालय में पीबीएल के प्रभावी संचालन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. विद्यालय परिवार ने भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता निभाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन