हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के गंगासराय स्थित शहीद दिनेशचंद्र स्मारक स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी.

विज्ञापन

बड़हिया. प्रखंड के गंगासराय स्थित शहीद दिनेशचंद्र स्मारक स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने की. इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार उपस्थित रहे. बैठक में प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए महामंत्री के तौर पर प्रमोद प्रसाद सिंह को उपाध्यक्ष के तौर पर अनिल कुमार जैतपुर और गंगासराय पंचायत के शक्ति केंद्र प्रमुख विनोद कुमार सिंह को घोषित किया गया. साथ ही आने वाले 15 अगस्त के लिए हर घर तिरंगा अभियान पर विस्तृत चर्चा की गयी और उसे सफल बनाने पर बल दिया गया. जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का सभी कार्यकर्ताओं से आह्रान करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पण राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है, इसे हर घर पर तिरंगा लहरा कर सफल बनायें. बैठक में मणिकांत सिंह, राम शोभा सिंह, मंतोष कुमार, निरंजय सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, राजीव सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार, शंकर कुमार, सुनील सिंह, रामबालक महतो, रजनीश सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन