जिले के चार प्रखंडों में खुलेगा डिग्री कॉलेज

Updated:
विज्ञापन

जिले के चार प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोला जायेगा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 213 प्रखंडों मिनिस जिले के चार प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है

विज्ञापन

-सरकार की इस पहल से छात्र-छात्राओं को होगी सुविधा

-जिले के हलसी, रामगढ़ चौक, चानन एवं पिपरिया में बनेगा डिग्री कॉलेज का भवन

-डिग्री कॉलेज मिल जाने से छात्राओं को होगी अधिक सुविधा

-छात्र-छात्राओं के शिक्षा को सशक्त बनाने की सरकार की है मंशा

लखीसराय

जिले के चार प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोला जायेगा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 213 प्रखंडों मिनिस जिले के चार प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है. सरकार ने राज्य के उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने व ग्रामीण छात्र-छात्राओं तक शिक्षा की पहुंच आसान बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना लायी है. डिग्री कॉलेज के खुल जाने से खासकर छात्राओं की शिक्षा में गुणवत्ता आयेगी. जिले के हलसी, रामगढ़ चौक, चानन एवं पिपरिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है. फिलहाल जिले में शहर के चितरंजन रोड स्थित केएसएस कॉलेज एवं गंगा घाट बड़हिया में बीएनएम कॉलेज ही एफिलेटेड डिग्री कॉलेज है. जिसमें डिग्री की पढ़ाई हो रही है. इन दोनों कॉलेज में सूर्यगढ़ा, हलसी, पिपरिया, चानन एवं अन्य प्रखंड के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं. हलसी एवं रामगढ़ चौक के अधिकांश छात्र-छात्राएं शेखपुरा डिग्री कॉलेज में में एडमिशन कराकर पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इन चार प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खुल जाने से छात्र-छात्राओं को परेशानी कम उठानी पड़ेगी एवं शिक्षा का अलख जलेगा. शिक्षा को लेकर सरकार की इस गंभीरता भरी कदम से प्रखंड के लोगों में खुशी मिलेगी.———————————————————————————————————-

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन