खगौर पंचायत के सफाई कर्मियों ने लगायी वेतन भुगतान की गुहार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाकपा माले के अंचल सचिव शिवनंदन पंडित के नेतृत्व में सोमवार को खगौर पंचायत के सफाई कर्मियों ने डीडीसी को एक आवेदन दिया.

विज्ञापन

लखीसराय. भाकपा माले के अंचल सचिव शिवनंदन पंडित के नेतृत्व में सोमवार को खगौर पंचायत के सफाई कर्मियों ने डीडीसी को एक आवेदन देकर कहा है कि वे सब पंचायत के प्रत्येक वार्ड की साफ-सफाई का कार्य करते हैं. एक वार्ड में दो सफाई कर्मी साफ-सफाई का कार्य करते आ रहे हैं. जिसके बदले एक दिन का एक सौ यानी तीन हजार प्रति माह दिया जाता है, लेकिन तीन माह का उन्हे मानदेय नहीं दिया गया है. इसके साथ मार्च 2024 से साफ-सफाई का कार्य भी बंद कर दिया गया है. जिससे कि वार्ड मुहल्ले में कचरा जमा हो गया है. सफाई कर्मियों ने मानदेय भुगतान किये जाने की गुहार लगायी. डीडीसी कुंदन कुमार ने सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान करने के लिए राशि भेजने की बात कही है. डीडीसी ने छह जून के बाद सफाई कर्मियों की पुनः बहाली करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि छह जून के बाद कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन