अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का हथौड़ा

Updated:
विज्ञापन

शहर के अतिक्रमण कार्यों पर नगर परिषद का फिर से हथौड़ा चलना शुरू हो गया है. अतिक्रमणकारियों की अब खैर नहीं है.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के अतिक्रमण कार्यों पर नगर परिषद का फिर से हथौड़ा चलना शुरू हो गया है. अतिक्रमणकारियों की अब खैर नहीं है. शहर की गली मोहल्ले के साथ-साथ मुख्य सड़क के किनारे भी नाला आदि का अतिक्रमण कर लिया गया है. लोगों ने अपने मकान के आगे चबूतरा सीढ़ी बनाकर अतिक्रमण किया है. एसडीओ चंदन कुमार ने ऐसे अतिक्रमण पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. शनिवार की दोपहर को एसडीओ के आदेश पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा वार्ड नंबर 12 के गली में लोगों के द्वारा अपने घर के आगे चबूतरा सीढ़ी बनाकर अतिक्रमण किया गया था जिसे हटाया गया है. मिशन सीओ दीपक कुमार के नेतृत्व में शनिवार को वार्ड नंबर 12 की गलियों का चबूतरा एवं सीढ़ियां करवाया गया है. दीपक कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 12 के लोगों के द्वारा घर के आगे चबूतरा एवं सीढ़ी बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था जिसे हटाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन