चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाये स्मारकों के चित्र

Updated at : 21 May 2024 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाये स्मारकों के चित्र

चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों ने बनाये स्मारकों के चित्र

विज्ञापन

लखीसराय. कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में लखीसराय संग्रहालय परिसर में विगत 18 मई से अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. जिसके तहत प्रतिदिन संग्रहालय परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच अलग-अलग विषयों पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत मंगलवार को चौथे दिन चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें दर्जनों सरकारी एवं निजी विद्यालयों के कुल 205 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं. इससे पूर्व बच्चों ने पूरी संग्रहालय का भ्रमण किया. जिसके बाद पुरातात्विक स्मारकों का छायाचित्र, बुद्ध प्रवचन मुद्रा, राष्ट्रीय स्मारक चिह्न सहित अनेकों स्मारकों का चित्र बनाया गया. मौके पर संग्रहालय अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए संग्रहालय के ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों की बारीकियों से रूबरू कराया. वहीं डॉ मनोज कुमार चौधरी द्वारा छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए संग्रहालय एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में परस्पर अन्योनाश्रय संबंध पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को चित्रकारी के लिए प्रेरित किया. मौके पर उच्च विद्यालय के शिक्षक संजय कुमार, रश्मि प्रभा, मधुसूदन प्रसाद, बासुकीनाथ सिंह, रोशन कुमार सहित संग्रहालय के कर्मी रविराज, राजेश कुमार पंडित, राजेंद्र यादव, सादिक आलम, मो. नसरुल्लाह आलम, बीबी नूर, फिरदौस, अमित कुमार, राहुल गुप्ता, शिवम कुमार, विशाल कुमार आदि सक्रिय रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन