26 मई को चेंबर का होगा पुनर्गठन, बैठक में हुआ निर्णय

Updated:
विज्ञापन

26 मई को चेंबर का होगा पुनर्गठन, बैठक में हुआ निर्णय

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. शुक्रवार की देर शाम सूर्यगढ़ा बाजार स्थित चेंबर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल की व्यावसायिक प्रतिष्ठान में मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से 26 मई को चेंबर के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया. बैठक में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया. बैठक में चेंबर के अन्य कार्यों की समीक्षा की गयी. मौके पर अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के अलावा सचिव प्रेम महाजन, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, अनिल वर्मा, विनोद अग्रवाल, विष्णु लुहारुका, गोपाल अग्रवाल, मुरारी राय, विमल वर्मा, संजीव राय, सुनील अग्रवाल, दिलीप लुहारुका, अंकित केडिया, प्रभात कुमार मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन