ePaper

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी

Updated at : 24 Jul 2024 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी

शहर के नया बाजार आरलाल कॉलेज के निकट मुख्य सड़क पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया.

विज्ञापन

लखीसराय. शहर के नया बाजार आरलाल कॉलेज के निकट मुख्य सड़क पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहचान कवैया थाना क्षेत्र के छोटी कवैया निवासी बीरबल चौधरी के 21 वर्षीय से पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पीड़ित का अन्य बाइक से टक्कर हो गया. इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक डॉ अभय कुमार ने बताया कि पीड़ित के सिर व पैर में चोट है.

बाइक की ठोकर से 75 वर्षीय वृद्ध जख्मी

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार चंपालाल घाट के निकट मुख्य सड़क पर बुधवार को बाइक की ठोकर से 75 वर्षीय वृद्ध के गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहचान संतर मोहल्ला निवासी स्व बृहस्पति मांझी के पुत्र सरयुग मांझी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार पीड़ित किऊल नदी स्थित चंपालाल घाट से शौच कर वापस लौट रहा था. मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बाइक के चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गयी.

सड़क दुर्घटना में मां व पत्नी समेत बाइक सवार जख्मी

लखीसराय. शहर के नया बाजार जमुई मोड़ के निकट बुधवार को बाइक सवार युवक अपनी मां व पत्नी सहित सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की पहचान शेखपुरा जिला के इटहरा गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के 50 वर्षीय संगीता देवी, 27 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार एवं उनकी 24 वर्षीय पत्नी सीता देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार तीनों पीड़ित एक ही बाइक से सवार हो शेखपुरा से लखीसराय बाजार की ओर आ रहे थे. जमुई मोड़ के निकट बाइक अनियंत्रित होने के कारण स्वयं दुर्घटना का शिकार हो गये. पीड़ित में मां संगीता देवी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन