ePaper

विराट व्यक्तित्व के धनी थे बिहार केसरी श्री बाबू

Updated at : 24 Oct 2024 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
विराट व्यक्तित्व के धनी थे बिहार केसरी श्री बाबू

विराट व्यक्तित्व के धनी थे बिहार केसरी श्री बाबू

विज्ञापन

आधुनिक बिहार निर्माता डॉ श्रीकृष्ण सिंह की मनायी गयी जयंती

हलसी

प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर सभा भवन परिसर में गुरुवार को डॉ श्रीकृष्ण जयंती समारोह समिति द्वारा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 137वीं जयंती आयोजित की गयी. मौके पर उपस्थित अतिथियों द्वारा उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उसके बाद कार्यक्रम को विधिवत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ श्रीकृष्ण जयंती समिति के अध्यक्ष पूर्व मुखिया शिवेंद्र कुमार डबलू ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक नेता विपिन बिहारी भारती द्वारा किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में बिहार मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, आईएमए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत आईएएस गोरखनाथ सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ नीरज प्रसाद विपुल, लखीसराय जिप अध्यक्ष अंशु कुमारी के रूप में पहुंचे. लोगों को संबोधित करते हुए अनिल कुमार सिंह ने कहा कि श्री बाबू का विराट व्यक्तित्व थे, वह जाति से नहीं थे वह जमात का विकास किया. उन्होंने देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में दलितों को प्रवेश कराने के लिए लाठियां तक खायी और जब तक दलितों को वहां पूजा के लिए प्रवेश नहीं करा लिया, तबतक वे चैन से नहीं बैठे. अपने कार्यकाल में उन्होंने पूरे बिहार को कल कारखानों से भर दिया. हजारों लोगों के लिए रोजगार सृजन किया एवं बिहार की अर्थव्यवस्था को पूरे देश के स्तर पर मजबूत बनाने का काम किया. उन्होंने कहा कि श्री बाबू पूरे बिहार वासियों के लिए एक गौरव हैं और यह श्री बाबू की ही देन है.

वहीं डॉ सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि श्री बाबू एक विद्वान व्यक्ति थे, श्री बाबू जैसे प्रशासक कोई नहीं हुए. वही जयंती के उपलक्क्ष में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था. निशा इमरजेंसी क्लिनिक लखीसराय के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार, इंडियन ज्योति आई सेंटर लखीसराय आंख रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज कुमार विपुल, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत अस्किलपस वैलनेस प्राइवेट लिमिटेड हलसी के द्वारा आयुर्वेदिक दवा, एलर्जी, अस्थमा ,पथरी, शुगर पाइल्स, जोड़ों के दर्द घटिया लगता लीवर थायराइड स्त्री पुरुष के रोग नाश आदि से छुटकारा के लिए निशुल्क सलाह व इलाज किया गया. वहीं बाबा राजाराम नर्सिंग कॉलेज मातासी टीम द्वारा चिकित्सा विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच एवं मुक्ति इलाज किया गया. साथ ही साथ जो भी अभ्यर्थी जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, बीएससी बी फार्मा, डी फार्मा में नामांकन लेना चाहेंगे उसे संबंधित जानकारी भी दी गयी एवं नामांकन के समय यथासंभव आर्थिक छूट भी दी गयी एवं शिविर में आये हुए लोगों को दवा की आपूर्ति 15 से 20 प्रतिशत छूट पर उपलब्ध करायी गयी. वहीं डॉ श्री कृष्ण जयंती समारोह जयंती भव्य तरीके से मनाया गया. कार्यक्रम में समाजसेवी टनटन सिंह, अजीत कुमार, गोपाल सिंह, चंदन सिंह, विपुल कुमार, दीपक कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन