रैली निकाल सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

रैली निकाल सड़क सुरक्षा के लिए किया जागरूक

विज्ञापन

गांधी मैदान में डीएम, डीटीओ एवं ट्रैफिक डीएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लखीसराय. सड़क सुरक्षा माह के समापन को लेकर जिला सुरक्षा समिति द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी रैली को गांधी मैदान से डीएम मिथलेश मिश्र, डीटीओ मुकुल पंकज मणि एवं यातायात डीएसपी अजय कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रैली गांधी मैदान से निकलकर आरलाल कॉलेज तक पहुंची इस बीच जागरूकता रैली में शामिल स्कूली बच्चे ने सावधानी हटी दुर्घटना घटी, बाइक सवार सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट का प्रयोग करें, कार सवार सीट बेल्ट लगाकर चले जैसे कई स्लोगन के साथ नारा लगाते हुए आरलाल कॉलेज पहुंचा. इस बीच बिना हेलमेट बाइक चालक को हेलमेट पहनने एवं कार चालक को रोककर सीट बेल्ट लगाने का सलाह दी गयी. जागरूकता रैली में स्कूली बच्चे के एमवीआइ प्रतीक कुमार के अलावा शिक्षकगण भी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन