अवध बिहारी पांडेय बने जोनल रेलवे हाजीपुर के सदस्य

Updated:
विज्ञापन

बभनगावां निवासी अवध बिहारी पांडेय पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गये हैं.

विज्ञापन

लखीसराय. बिहार दैनिक रेल यात्री संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह मनकठा शाखाध्यक्ष सदर प्रखंड के बभनगावां निवासी अवध बिहारी पांडेय पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गये हैं. कर्मठ, सुयोग्य एवं अनुभवी बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी के रूप में 1995 से रेल यात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं. पटना-झाझा रेल-खंड से पहली यात्री संघ के पदाधिकारी को जोनल रेलवे कमिटी का सदस्य बनाया गया है. पांडेय को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की अनुशंसा पर पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के जोनल सदस्य बनने पर महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, उपमहाप्रबंधक सामान्य अभिषेक कुमार, यात्री संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद सिंह, महामंत्री शोएब कुरैशी, उपाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, सचिव संजय सहाय, महेंद्र प्रसाद, संजीत कुमार एवं मनकठ्ठा शाखा सचिव अशोक कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन