गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

Updated at : 22 Jul 2024 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं घोसैठ एपीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एएनसी जांच शिविर आयोजित की गयी.

विज्ञापन

सूर्यगढा. सोमवार को सूर्यगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं घोसैठ एपीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत एएनसी जांच शिविर आयोजित की गयी. सूर्यगढ़ा सीएचसी में आयोजित शिविर में महिला चिकित्सक डॉ पूजा श्री एवं डॉ रितुराज के द्वारा कुल 84 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन, हेपेटाइटिस बी, एचआईवी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन आदि की जांच किया गया . शिविर में चिकित्सक के द्वारा प्रसूता की प्रसव पूर्व जांच का कार्य किया गया. गर्भस्थ शिशु के धड़कन जांचने के लिये डॉपलर टेस्ट किया गया. शिविर में परिवार नियोजन एवं प्रसव पूर्व तैयारी की जानकारी दी तथा गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच की गयी. शिविर में एएनएम साक्षी कुमारी, सोनी कुमारी, बेबी कुमारी एवं प्रीति कुमारी के द्वारा पंजीकरण व वजन, ब्लड प्रेशर जांच एवं दवा का वितरण किया गया. शिविर में टीकाकरण तथा ट्रायज कक्ष में गर्भस्थ शिशु का हृदय की धड़कन की जांच की गयी. जांच के दौरान हाई रिस्क वाली एक गर्भवती की पहचान की गयी. बीएचएम प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि लैब जांच के बाद रिपोर्ट आने के बाद अन्य हार्ड रिस्क गर्भवती की पहचान हो पायेगी. शिविर में परिवार नियोजन काउंसलर अखिलेश कुमार द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी उपायों की जानकारी दी गयी. बीएचएम बताया कि मातृ-शिशु मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने को लेकर गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य प्रत्येक माह की 9 एवं 21 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत यह शिविर का आयोजन होता है. शिविर में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच किया जाता है तथा जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य के देखभाल की जानकारी दी जाती है. शिविर में गर्भवतियों की जांच कर उनका उचित इलाज होता है. प्रसव में जोखिम वाली गर्भवती महिला की पहचान किया जाता है ताकि हाई रिस्क वाली गर्भवती महिला की पहचान करके बहुत सी जटिलताओं को कम कर उन्हें सुरक्षित प्रसव कराया जाता है. इधर, घोसैठ एपीएचसी में शिविर में 19 गर्भवती महिलाओं की जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन