पुण्यतिथि पर याद किये गये अजब लाल शर्मा, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय चितरंजन आश्रम में अजब लाल शर्मा को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया.

विज्ञापन

लखीसराय. जिला मुख्यालय पुरानी बाजार चितरंजन रोड में स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय चितरंजन आश्रम में अजब लाल शर्मा को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार प्रकट करते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की. जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष और झारखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रहे स्व. अजब लाल शर्मा का जन्म बड़हिया प्रखंड के सदायबिगहा गांव में हुआ था. यह हमारे जिला का सौभाग्य है, मगर उनका कार्य क्षेत्र धनबाद रहा. स्व. शर्मा मजदूरों की आवाज बनकर सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे. श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित प्रमुख कांग्रेस नेताओं में पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला उपाध्यक्ष उचित यादव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, दलित संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पासवान, सेवा दल के जिलाध्यक्ष भरत चंद्रवंशी, सदर प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, हीरा रजक, दयानंद दास, मधेश्वर सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, राकेश कुमार, संटू यादव, अभय कुमार, मुरारी कुमार इत्यादि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन