निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी पर संबंधित एजेंसी व संवेदक पर होगी कार्रवाई
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने को लेकर शुरू से ही विवाद चल रहा है
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की शिकायत पर पंचायत सरकार भवन की हुई जांच
हलसी. प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का गुणवत्तापूर्ण कार्य कराये जाने को लेकर शुरू से ही विवाद चल रहा है. इसको लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार को कार्यपालक दंडाधिकारी स्मृति, कनीय अभियंता भवन निर्माण मनीष व सहायक अभियंता पथ प्रमंडल हलसी ने उक्त स्थल पर रखें गये निर्माण सामग्री, वहां लगे बोर्ड व निर्माण कार्य की बारीकी से जांच की और विशेष जांच के लिए सैंपल कलेक्ट कर अपने साथ ले गये. अधिकारी ने कहा कि शिकायत के बाद हलसी पंचायत भवन पहुंचे, जहां गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को लेकर निर्देशित किया गया है. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गयी तो संबंधित एजेंसी व संवेदक पर कार्रवाई होगी. जिसको लेकर विशेष जांच के लिए सैंपल कलेक्ट किये गये हैं. जिसमें गुणवत्ता का परख किया जायेगा. इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी स्मृति कुमारी ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा बन रहे पंचायत सरकार भवन में लापरवाही और अनियमितता को लेकर शिकायत किया गया था. जिसको लेकर जांच करने के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग ने यह भी संकेत दिया है कि अगर जांच में गड़बड़ी या लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित एजेंसी और संवेदक पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं निर्माण स्थल पर रखे गये ईंट एवं अन्य सामग्री का सैंपल लिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










