चाकूबाजी के आरोपी को पुलिस ने एक घंटे में दबोचा, झाड़ी में छिपकर दे रहा था चकमा
आरोपी के घर पहुंचे थानाध्यक्ष
लखीसराय टाउन थाना पुलिस ने एक ग्रामीण पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी विद्यानंद सागर को प्राथमिकी दर्ज होने के महज एक घंटे के भीतर धर दबोचा. झाड़ियों में छिपकर पुलिस को धमकाने की कोशिश कर रहे आरोपी को कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
लखीसराय से अजीत सिंह की रिपोर्ट: टाउन थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चाकू से गोदकर हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को प्राथमिकी दर्ज होने के महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी गढ़ी बिशनपुर निवासी विद्यानंद सागर उर्फ सरदार है. पुलिस ने उसे उसके घर के पास ही एक झाड़ी से कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया.
आपके शहर में
ग्रामीण पर जानलेवा हमले का है आरोप
मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी विद्यानंद ने शुक्रवार की रात अपने ही एक ग्रामीण पर जान से मारने की नीयत से हमला किया था. आरोपी ने चाकू से पीड़ित के पूरे शरीर को बुरी तरह गोद दिया था. शनिवार सुबह घायल द्वारा टाउन थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत छापेमारी शुरू की और एक घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को दी धमकी
छापेमारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को डराने और धमकाने की भी कोशिश की. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए झाड़ियों में छिपा हुआ था. हालांकि, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उसे धर दबोचा. थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए