पिस्टल लहराने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय सूर्यगढ़ा बाजार में बाइक सवार दो युवक द्वारा खुलेआम पिस्टल लहराने के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंदपुर ढाला के समीप स्थित एक लाइन होटल से सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अंगद सिंह के पुत्र आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. स्थानीय सूर्यगढ़ा बाजार में बाइक सवार दो युवक द्वारा खुलेआम पिस्टल लहराने के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंदपुर ढाला के समीप स्थित एक लाइन होटल से सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अंगद सिंह के पुत्र आरोपी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है. मामले के अनुसंधानकर्ता अपर थानाध्यक्ष सूर्यगढ़ा रंजीत कुमार ने बताया कि विगत एक जून 2024 को बाइक सवार दो युवक ने सूर्यगढ़ा बाजार में खुले आम पिस्टल लहराने का वीडियो सामने आया था. मामले को लेकर एसआइ नरेंद्र राय के लिखित बयान पर सूर्यगढ़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. उक्त मामले में सूरज कुमार को नामजद किया गया है. बुलेट बाइक पर सूरज बाइक के पीछे बैठा था. जिसके द्वारा पिस्टल लहराने का वीडियो सामने आया. पुलिस के मुताबिक बाइक चलाने वाले युवक की भी पहचान हो चुकी है जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन