सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे पलटने से युवक हुआ जख्मी
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे पलटने से युवक हुआ जख्मी
विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिंघौल तेतरिया में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर
सूर्यगढ़ा. सरस्वती पूजा विसर्जन में शामिल होने के क्रम में सूर्यगढ़ा प्रखंड के सिमरातरी कोड़ासी गांव निवासी नवयुवक सह प्रकाश कोड़ा के 35 वर्षीय पुत्र रुपन कोड़ा डीजे पलट जाने की घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिंघौल तेतरिया, सूर्यगढ़ा के समीप घटी. घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिंघौल तेतरिया पहुंचाया. जहां तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी स्वेता प्रीतम ने प्राथमिक उपचार किया. युवक के चेहरे पर गहरा जख्म होने के कारण स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन