ePaper

15 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Jun 2024 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
15 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

15 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मेदनी चौकी. 15 लीटर देसी शराब के साथ पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मेदनी चौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बंशीपुर बजरंग बली के पास बंशीपुर चांय टोला निवासी विनय महतो का 25 वर्षीय पुत्र गोरेलाल कुमार 15 लीटर देसी शराब लेकर जा रहा है. सूचना मिलते ही मेदनी चौकी पुलिस छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब बरामद कर लिया साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया. वहीं बरामद शराब के साथ तस्कर को मेदनी चौकी थाना लाया. उसके बाद बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में उक्त तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

शराब के नशे में हंगामा करते एक नशेड़ी धराया

मेदनी चौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब के नशे में एक नशेड़ी हंगामा करते पकड़ा गया. मेदनी चौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया कि खावा चंद्रटोला निवासी लालू महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार को शराब पीकर हंगामा करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना चौक पर पकड़ा गया. उसे हिरासत में लेकर अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच करवाया गया. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन