फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आज मीडिया कार्यशाला
Author Ravikant singh
Updated:
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आज मीडिया कार्यशाला
विज्ञापन
10 फरवरी से शुरू होगा दवा सेवन अभियान, जागरूकता पर रहेगा जोर
लखीसराय. सदर अस्पताल स्थित मीटिंग हॉल में रविवार को फाइलेरिया उन्मूलन ””सर्वजन दवा सेवन”” (आइडीए) कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी अभियान के प्रति आमजनों को जागरूक करना व मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना है. इस संबंध में एसीएमओ डॉ एके भारती ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय रहते दवाओं के सेवन से रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि 10 फरवरी से जिले भर में सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाना है. कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए समाज के हर वर्ग तक सूचना पहुंचाना अनिवार्य है, जिसमें मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा फाइलेरिया के लक्षण, बचाव और अभियान के दौरान दी जाने वाली दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. डॉ भारती ने बताया कि मीडिया कर्मियों के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी है, ताकि जिले का कोई भी योग्य व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे. विभाग का लक्ष्य शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन