खावा राजपुर में स्वास्थ्य शिविर, 164 मरीजों की हुई जांच
Author Rajeev murarai sinha sinha
Updated:
विज्ञापन
खावा राजपुर में स्वास्थ्य शिविर, 164 मरीजों की हुई जांच
विज्ञापन
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श, आगामी 16 व 22 फरवरी को भी लगेंगे शिविर
मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा प्रखंड की खावा राजपुर पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में रविवार को सेवा की सरिता बही. श्री सुधांशु जी शिक्षण संस्थान (क्रिएटिव एजुकेशन, भिड़हा) के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. शिविर के दौरान कुल 164 महिला एवं पुरुष मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. चिकित्सा शिविर में पहुंचे जनरल फिजिशियन डॉ कुमार विजय सिन्हा, डॉ सामंत मनीष देव व दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर ने मरीजों की गहन जांच की. इस दौरान न केवल परामर्श दिया गया, बल्कि मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया. ग्रामीण क्षेत्र में एक साथ कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मुखिया प्रतिनिधि रूदल महतो, मध्य विद्यालय खावा झपानी के प्रधानाध्यापक दशरथ प्रसाद व पूर्व सरपंच छत्रधारी महतो ने इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में इस तरह के आयोजन गरीबों के लिए वरदान साबित होते हैं, जिससे समय पर बीमारियों की पहचान और इलाज संभव हो पाता है. आयोजक सुधाकर सुधांशु ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता फैलाना है. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 16 फरवरी को किरणपुर पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में शिविर लगेगा. 22 फरवरी को क्रिएटिव एजुकेशन, भिड़हा मेदनी परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी. शिविर के सफल संचालन में वृंद-भूषण व विनय कुमार ने सक्रिय भूमिका निभायी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन