15 मिनट तक बंद रहे पेट्रोल पंप

जमुई : ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार की शाम 7 बजे से 7:15 तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहे. जमुई शाखा के अध्यक्ष विकास प्रसाद सिंह, वरिष्ठ सदस्य कुणाल कुमार सिंह आदि ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए गये निर्णय के आलोक में जिला इकाई ने 15 मिनट का ब्लैक […]
जमुई : ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार की शाम 7 बजे से 7:15 तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहे. जमुई शाखा के अध्यक्ष विकास प्रसाद सिंह, वरिष्ठ सदस्य कुणाल कुमार सिंह आदि ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर लिए गये निर्णय के आलोक में जिला इकाई ने 15 मिनट का ब्लैक आउट कर विरोध प्रदर्शन किया गया.
उन्होंने बताया कि चार सूत्री मांगों को लेकर हमलोग आंदोलन जारी रखते हुए 26 अक्तूबर को भी शाम के समय 15 मिनट का ब्लैक आउट रखेंगे. तीन नवंबर को उत्पादों का उठाव बंद रहेगा जबकि 15 नवंबर को उत्पादों का उठाव और बिक्री दोनों बंद रहेगा. सचिव राणा संजय सिंह ने बताया कि लंबित मांगों में डीलर मार्जिन, इथनाल मिश्रण की समस्या, ट्रांसपोर्ट की समस्या, आपूर्ति में तेल की कमी आदि को लेकर यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




