2096 लोगों के विरुद्ध हुई कार्रवाई

लखीसराय : 24 अप्रैल से 30 मई तक होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से ही कमर कस ली है. जिला प्रशासन ने जिले के 80 पंचायतों के चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 34 सौ लोगों के विरुद्ध धारा 107 व […]
लखीसराय : 24 अप्रैल से 30 मई तक होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से ही कमर कस ली है. जिला प्रशासन ने जिले के 80 पंचायतों के चुनाव में गड़बड़ी करने वाले 34 सौ लोगों के विरुद्ध धारा 107 व 116 के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है.
इसके विरुद्ध 2096 लोगों का प्रस्ताव अनुमंडल कार्यालय को भेजा गया है. अनुमंडल पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जो प्रस्ताव आया है. उनमें 2096 लोगों को नोटिस किया गया है. साथ ही तामिला करा लिया गया है. 67 लोगों को अंतरिम बंध पत्र दिया गया है. जबकि 431 लोगों के विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया है. उन्होंने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले नहीं बचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










