रोमांचक मुकाबले में बालगुदर ने महेशपुर को एक रन से किया पराजित

Published at :01 Dec 2015 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में बालगुदर ने महेशपुर को एक रन से किया पराजित

मेदनीचौकी : स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर के खेल मैदान में मंगलवार को आदर्श स्पोटिंग देवघरा चंद्रटोला के तत्वावधान में आयोजित चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में एक रोमांचक मुकाबले में एसबीसीसी बालगुदर की टीम ने एमसीसी महेशपुर को मात्र एक रन से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में जगह […]

विज्ञापन

मेदनीचौकी : स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय अमरपुर के खेल मैदान में मंगलवार को आदर्श स्पोटिंग देवघरा चंद्रटोला के तत्वावधान में आयोजित चैलेंजर ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें लीग मैच में एक रोमांचक मुकाबले में एसबीसीसी बालगुदर की टीम ने एमसीसी महेशपुर को मात्र एक रन से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में जगह बना ली.

टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बालगुदर की टीम 19 वें ओवर में 150 रन बनाकर आउट हो गयी. इसमें मोनाजिर ने मात्र 30 गेंद में चार छक्के व तीन चौका की मदद से 44 रन बनाये. वहीं धमेंद्र ने 42 गेंद खेल कर तीन छक्के व दो चौका की मदद से 44 रनों का योगदान दिया. महेशपुर की ओर से सोनू, त्रिपुरारी व बादल ने दो-दो खिलाड़ियों को पैबेलियन की राह दिखायी.जबकि आकाश ने एक खिलाड़ी को आउट किया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेशपुर की टीम 19.3 ओवर में 149 रन बनाकर सिमट गयी. महेशपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सोनू ने 31 गेंद खेलकर दो छक्के व पांच चौके की मदद से 44 रनों का योगदान दिया. संदीप ने 20 गेंद खेलकर तीन छक्का व तीन चौका की मदद से 35 रनों का योगदान दिया.

बालगुदर टीम की ओर से धर्मेंद्र व अमित ने तीन-तीन विकेट चटकाये, जबकि हसन को एक विकेट मिला. बालगुदर टीम के हरफनमौला खिलाड़ी धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया. सुधांशु व कमली ने कमेंटेटर,अमित ने स्कोरर तथा रोहित व अमर ने अम्पायर की भूमिका निभायी.

आयोजक सुधांशु कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का अगला मुकाबला गुरुवार को खेला जायेगा. गुरुवार को दो मुकाबला होगा. पहला मुकाबला फोरेस्ट क्रिकेट क्लव व एमसीसी मौलानगर टीम के बीच तथा दूसरा मुकाबला ली क्रिकेट क्लब मुंगेर व एचसीसी हुसैना की टीम के बीच होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन