जनप्रतिनिधि आप सबकी बात सुनें इसलिए सौ फीसदी मतदान है जरूरी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 2:08 AM
लखीसराय : लोकतंत्र के महापर्व में लोगों को उत्साह चरम पर है. बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण में जिले में 12 अक्तूबर को मतदान होना है. भारत एक लोकतांत्रिक देश है. लोकतांत्रिक देश में जनता ही शासन का प्रारूप तय करती है और इसके लिए मताधिकार जरूरी है. हम अपने पसंद के प्रतिनिधि […]
लखीसराय : लोकतंत्र के महापर्व में लोगों को उत्साह चरम पर है. बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण में जिले में 12 अक्तूबर को मतदान होना है. भारत एक लोकतांत्रिक देश है.
लोकतांत्रिक देश में जनता ही शासन का प्रारूप तय करती है और इसके लिए मताधिकार जरूरी है. हम अपने पसंद के प्रतिनिधि को चुन कर लोक सभा व विधान सभा में भेजने का काम करते हैं.
शत प्रतिशत मतदान करके ही स्वच्छ छवि के प्रतिनिधि को चुना जा सकता है ताकि अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके. विकास की रूपरेखा तैयार की जा सके.
इसमें सभी वर्ग के लोगों को मतदान में बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभानी होगी. जब प्रभात खबर ने इस बारे में बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से राय ली तो उनका मानना है कि देश हित , समाज हित व जनहित में शत प्रतिशत मतदान जरूरी है. तभी जनता की मजबूत दावेदारी शासन और प्रशासन दोनों जगह पर होगी. जनप्रतिनिधि आपकी बात सुनेंगे, आपका काम करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










