चुनावी शोर में दब गया मुद्दा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2015 4:26 AM
लखीसराय : जिले में चुनावी माहौल के कारण फिजां बदली बदली-सी है. जिले के दोनों विधान सभा क्षेत्र लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार जोर पकड़ने लगा है. प्रत्याशी वोटरों के पास वोट मांगने पहुंचने लगे हैं. स्टार प्रचारकों की चुनावी सभा शुरू होने से माहौल पूरी तरह चुनावी […]
लखीसराय : जिले में चुनावी माहौल के कारण फिजां बदली बदली-सी है.
जिले के दोनों विधान सभा क्षेत्र लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रचार जोर पकड़ने लगा है.
प्रत्याशी वोटरों के पास वोट मांगने पहुंचने लगे हैं. स्टार प्रचारकों की चुनावी सभा शुरू होने से माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है. नेताजी अपने अपने तरीके से हार जीत का गणित सुलझाने में जुट गये हैं.
इन सब के बीच जन सरोकार के मुद्दे गायब हैं. ये ऐसे मुद्दे हैं जिनसे शहरवासी रोज परेशान होते हैं. अरसे से इन मुश्किलों व परेशानियों का सामना कर रहे हैं.सभी राजनीतिक दलों के चुनावी वायदों के बीच आम लोगों की हर रोज की परेशानी दब कर रह गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










