दलहन व तेलहन क्षेत्र की उपेक्षा से किसान परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2015 8:54 AM
लखीसराय: दलहन व तेलहन क्षेत्र में बिहार अन्य राज्यों का निर्यातक राज्य बन सकता है. सिर्फ बिहार सरकार को दलहन व तेलहन कृषि आधारित क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. बिहार के लखीसराय जिला में 1064 हेक्टेयर मे फैली बड़हिया टाल में 1970 दशक के पहले दलहन एवं तेलहन फसल का उत्पादन प्रति […]
जो वर्तमान में यह एक से दो क्विंटल पैदा होने लगा. जिससे लागत पूंजी से कम पैदावार होने के परिणाम स्वरूप किसान बड़हिया टाल में चना, मसूर की खेती कम कर इसके बदले केराव, खेसारी एवं गेहूं आदि फसलों की बुआई प्रारंभ कर दी. हालांकि बड़हिया टाल की भूमि काली है. इसलिए उर्वरक शक्ति अत्यधिक होने से इस मिट्टी में सभी फसल की पैदावार होती है.
जिसमें साग सब्जी, प्याज, मकई तथा धान की भी खेती की जाती है. लेकिन बड़हिया टाल दलहन एवं तेलहन फसलों के लिए बिहार में प्रसिद्ध है. इस वर्ष भी बड़हिया में रबी फसल का उत्पादन लागत पूंजी से कम हुई जिसमें मसूर तीन से चार मन, केराव छह से आठ मन प्रति बीघा पैदावार हुआ.जिससे स्थानीय दाल मिल भी लगभग मृतप्राय हो गया है.जागरूक किसान महेश्वरी सिंह ने बताया कि किसानों के द्वारा कम्पोस्ट खाद एवं रसायनिक दवा का उपयोग करने से जमीन की उर्वरक शक्ति खत्म होती जा रही है. जिससे रबी फसल की पैदावार कम होती जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










