प्रो सुनील बने कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2015 7:03 PM

विज्ञापन

लखीसराय. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने लखीसराय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य व प्रदेश स्तरीय कांग्रेस भू-संपदा समिति का सदस्य नियुक्त किया है. प्रो सुनील को प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्त किये जाने से कांग्रेसजनों में काफी हर्ष है. प्रो सुनील कुमार […]

विज्ञापन

लखीसराय. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने लखीसराय कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य व प्रदेश स्तरीय कांग्रेस भू-संपदा समिति का सदस्य नियुक्त किया है. प्रो सुनील को प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्त किये जाने से कांग्रेसजनों में काफी हर्ष है. प्रो सुनील कुमार को मुंगेर प्रमंडल के लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, जमुई, बेगूसराय व खगडि़या जिला के कांग्रेस भू-संपदा की अद्यतन स्थिति, सुरक्षा एवं संरक्षा सहित उनके बेहतर उपयोगिता करने के सुझाव देने हेतु नियुक्त किया गया है. प्रो सुनील को नियुक्त किये जाने पर हकीम पासवान, खुर्शीद आलम सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है.सलाना उर्स 21 मार्च कोलखीसराय. आगामी 21 मार्च को शहर के इंगलिश मुहल्ले में सरकार शैरा हौजी कांफ्रेंस का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. यह जानकारी राजद नेता मो फैयाज व सरफराज आलम ने संयुक्त रूप से दी. खेल पे्रमियों में खुशीलखीसराय. भारतीय क्रिकेट टीम के क्वार्टर फाइनल मैच में बंगलादेश को 109 रनों के विशाल अंतर से हराते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल प्रेमियों में हर्ष है. हर्ष व्यक्त करने वालों में सुनील कुमार, हंस राज, वार्ड पार्षद सह पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी गौतम कुमार सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन