लखीसराय : मोबाइल के कवर को लेकर हुई मारपीट, एक किशोर की मौत

Updated at : 05 Feb 2020 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : मोबाइल के कवर को लेकर हुई मारपीट, एक किशोर की मौत

लखीसराय के राता गांव में हुई घटना, प्राथमिकी दर्ज गांव के ही दो किशोरों पर हत्या का आरोप हलसी (लखीसराय) : थाना क्षेत्र के राता गांव में सोमवार की देर शाम मोबाइल के कवर को लेकर तीन किशोरों के बीच हुई मारपीट में एक किशोर बेहोश हो गया, जिसकी मौत हो गयी़ मंगलवार को मृत […]

विज्ञापन

लखीसराय के राता गांव में हुई घटना, प्राथमिकी दर्ज

गांव के ही दो किशोरों पर हत्या का आरोप

हलसी (लखीसराय) : थाना क्षेत्र के राता गांव में सोमवार की देर शाम मोबाइल के कवर को लेकर तीन किशोरों के बीच हुई मारपीट में एक किशोर बेहोश हो गया, जिसकी मौत हो गयी़ मंगलवार को मृत किशोर के पिता ने दो लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार, राता गांव निवासी प्रकाश यादव के पुत्र मुकेश कुमार (15 वर्ष) व उसी गांव के मसुदन यादव के पुत्र नीतीश कुमार एवं चंदन कुमार के बीच एक मोबाइल कवर को लेकर सोमवार की देर शाम विवाद हो गया. इसमें नीतीश कुमार व चंदन कुमार ने मुकेश कुमार की पिटाई कर दी.

प्राथमिकी के अनुसार, नीतीश व चंदन ने मुकेश का गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया़ यह देख गांव के रविराज कुमार व नंदलाल यादव समेत अन्य लोग पहुंचे़ इसके बाद मुकेश को छोड़ कर दोनों फरार हो गये. परिजन इलाज के लिए मुकेश को लेकर जमुई जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी़ वहीं, हलसी के थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि मोबाइल कवर को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक किशोर की मौत हो गयी है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़

बक्सर में पांच रुपये के लिए दो भाइयों को मारी गोली, गंभीर

डुमरांव (बक्सर) : महज पांच रुपये के लिए नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के प्रतापसागर गांव में मंगलवार की सुबह अपराधियों ने दुकान चलानेवाले दो भाइयों को गोली मार दी, जिससे दोनों जख्मी हो गये. परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

पुलिस ने एक आरोपित की मां केसरी देवी को हिरासत में लिया है. जख्मी प्रतापसागर गांव के पिंटू कुमार केसरी और कन्हैया प्रसाद केसरी हैं. दोनों ठेला लगाकर समौसा और पकौड़ा बेचते हैं. जानकारी के अनुसार, आरोपित दोनों युवकों ने सोमवार को पकौड़ा मांगा. इसके बाद दुकानदार ने पकौड़े के पांच रुपये मांगे तो उलझ गये और देख लेने की बात कही. इसके बाद मंगलवार को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन