बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ी एक ट्रक शराब, चालक गिरफ्तार

Updated at : 22 Jan 2020 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना पर पकड़ी एक ट्रक शराब, चालक गिरफ्तार

लखीसराय : जिले की बड़हिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना के आगे वाहन चेकिंग के दौरान एनएच 80 पर तिरपाल से ढके एक 12 चक्का ट्रक की जब जांच की तो उसमें चावल की भूसी में छिपाकर रखी भारी मात्रा में विदेशी […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले की बड़हिया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना के आगे वाहन चेकिंग के दौरान एनएच 80 पर तिरपाल से ढके एक 12 चक्का ट्रक की जब जांच की तो उसमें चावल की भूसी में छिपाकर रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब मिलने पर ट्रक जब्त करने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया.

बाद में शराब को प्रखंड कार्यालय में उतारी गयी. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योतिष कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक ट्रक से विदेशी शराब लखीसराय की ओर जा रही है.
सूचना मिलने के साथ ही थाना के आगे एनएच 80 पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी गयी. जैसे ही तिरपाल से ढके 12 चक्का राजस्थान नंबर की आरजे 19जेबी 8451 को रोककर चेकिंग की गया, तो ऊपर से चावल की भूसी थी जिसके नीचे विदेशी शराब भरी थी. पुलिस ने चालक कृष्णपाल जो यूपी के रहने वाला था उसको गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने कहा चालक से पूछा गया तो उसने कहा कि कर्नर से चावल उठा कर सीतामढ़ी जा रहा है, जिसके बाद जांच की गयी, तो विदेशी शराब हरियाणा निर्मित इंपीरियल ब्लू शराब उसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गयी. एसडीपीओ रंजन कुमार ने थाना पहुंच कर ट्रक की जांच की. समाचार संप्रेषण तक जब्त विदेशी शराब की गिनती की जा रही थी.
बोले एसडीपीओ
एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि जिले में सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर मद्य निषेध व असमाजिक तत्वों के खिलाफ समकालीन अभियान 21 से 23 तक चलाया जा रहा है. उसी क्रम में बड़हिया पुलिस ने एक ट्रक शारब बरामद की है. पूरी गिनती के बाद ही विस्तार से जानकारी दी जा सकेगी.
लखीसराय में भी पकड़ाया शराब लदा ट्रक
ट्रक हरियाणा से जा रहा था भागलपुर
लखीसराय टोल प्लाजा के पास उत्पाद विभाग ने किया जब्त
चालक को किया गिरफ्तार
लखीसराय: जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र में मंगवाकर की देर शाम विदेशी शराब लदा ट्रक जब्त होने के बाद लखीसराय में उत्पाद विभाग ने विदेशी शराब लदे एक दूसरे ट्रक को भी जब्त किया है. इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टाउन थाना क्षेत्र स्थित एनएच 80 पर टोल प्लाजा के पास एक ट्रक से हरियाणा निर्मित विदेशी शराब भारी मात्रा में बरामद किया गया है तथा ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. चालक के अनुसार शराब की खेप भागलपुर जा रही थी. चालक से पूछताछ की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन