ऑल इंडिया चित्रांकन प्रतियोगिता में आकांक्षा कुमारी ने बिखेरा जलवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2020 5:02 AM
लखीसराय : गत वर्ष नवंबर 2019 में नवनीत एजुकेशन लिमिटेड युवा मास्टर स्ट्रोक द्वारा आयोजित ऑल इंडिया चित्रांकन प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया. घोषित किये गये परिणाम में प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल के वर्ग पंचम की छात्रा आकांक्षा कुमारी जिलास्तर पर ग्रुप बी में प्रथम स्थान प्राप्त की, उसी विद्यालय […]
लखीसराय : गत वर्ष नवंबर 2019 में नवनीत एजुकेशन लिमिटेड युवा मास्टर स्ट्रोक द्वारा आयोजित ऑल इंडिया चित्रांकन प्रतियोगिता का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया. घोषित किये गये परिणाम में प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल के वर्ग पंचम की छात्रा आकांक्षा कुमारी जिलास्तर पर ग्रुप बी में प्रथम स्थान प्राप्त की, उसी विद्यालय के वर्ग द्वितीय के हर्षराज एवं तृतीय के माधव कुमार को भी विद्यालयस्तर पर द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया. आयोजित प्रतियोगिता में अव्वल आये छात्र-छात्राओं के स्कूल के पेंटिंग विषय के शिक्षक को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










