विकास के नाम पर होती है राशि की निकासी, सदस्यों को सूचना तक नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2019 9:10 AM
लखीसराय : आरलाल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता को लेकर विगत दो दिसंबर को विद्यार्थी परिषद के छात्रों के द्वारा शासी निकाय के अध्यक्ष सह सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी की घटना के बाद अब शासी निकाय के दाता सदस्य ने भी कॉलेज में वित्तीय अनियमितता पर सवाल उठाया है. […]
लखीसराय : आरलाल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता को लेकर विगत दो दिसंबर को विद्यार्थी परिषद के छात्रों के द्वारा शासी निकाय के अध्यक्ष सह सूबे के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी की घटना के बाद अब शासी निकाय के दाता सदस्य ने भी कॉलेज में वित्तीय अनियमितता पर सवाल उठाया है.
इस संबंध में कॉलेज शासी निकाय के दाता सदस्य गोपी कुमार ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि कॉलेज के कोष से विगत पांच वर्षों से लगातार विकास के नाम पर राशि की निकासी की जा रही है. लेकिन इसका हिसाब किसी बैठक में नहीं दिया जाता है. वे शासी निकाय में दाता सदस्य के नाते विगत दो वर्षों से बैठक में लगातार शामिल हो रहे हैं, लेकिन प्रत्येक बार बैठक में निकासी की गयी राशि का हिसाब मांगने पर सचिव व प्राचार्य के द्वारा अगली बैठक में हिसाब देने की बात कही जाती है, लेकिन आज तक किसी बैठक में निकासी की गयी राशि का हिसाब नहीं दिया गया है.
श्री गोपी ने अपनी ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा है कि सचिव, प्राचार्य एवं अध्यक्ष के कुछ चापलूस शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी के द्वारा एक दैनिक अखबार के माध्यम से बिना हिसाब प्राप्त किये प्राचार्य, सचिव व अध्यक्ष को पाक साफ बताया गया है, जिसकी वे घोर निंदा करते हैं और शासी निकाय के सदस्य होने के नाते भी अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के छात्रों के द्वारा विगत दो दिसंबर को किये गये आंदोलन का समर्थन करते हैं. क्योंकि अगर अभाविप ने इस मुद्दे को नहीं उठाया होता है तो हमें कभी भी हिसाब नहीं दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










