सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated at : 08 Nov 2019 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक : गुरुवार को दिघलबैंक पुलिस ने दिघलबैंक बाजार के सड़कों से अतिक्रमण मुक्त कराया. पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे खड़ी की गयी गाड़ियों को लोग हटाते दिखे तो कुछ गाड़ी लेकर भागते दिखे. ज्ञात हो कि सप्ताह में दो बार दिघलबैंक बाजार लगता हैं. गुरुवार और रविवार बाजार के बाजार के अंदर […]
विज्ञापन
दिघलबैंक : गुरुवार को दिघलबैंक पुलिस ने दिघलबैंक बाजार के सड़कों से अतिक्रमण मुक्त कराया. पुलिस की इस कार्रवाई से सड़क किनारे खड़ी की गयी गाड़ियों को लोग हटाते दिखे तो कुछ गाड़ी लेकर भागते दिखे. ज्ञात हो कि सप्ताह में दो बार दिघलबैंक बाजार लगता हैं. गुरुवार और रविवार बाजार के बाजार के अंदर प्रवेश करनी वाली सड़कें अतिक्रमण होने के कारण जाम लग जाता है.
थानाध्यक्ष आरीज एहकाम ने गुरुवार के दिन पुलिस बल के साथ दिघलबैंक बाजार में प्रवेश करने वाली सभी सड़कों पर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया. सड़क पर बे तरीके के ढंग से लगाये गये गाड़ियां, सड़क किनारे रखे गये सामानों को खाली करवाया. साथ ही बिना हेलमेट एवं बिना कागजात होने के कारण दर्जनों दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को जब्त किया. पुलिस के इस कार्रवाई से थोड़ी देर में सड़क से अतिक्रमण खाली हो गया.
थानाध्यक्ष एहकाम ने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण की खबर लोगों द्वारा दी गयी थी. उन्होंने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण बढ़ जाने से स्थानीय दुकानदारों सहित बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. जिससे बे वजह जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इस दौरान सड़क किनारे लगे बिना नंबर की मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर सहित कई गाड़ियों को थाना ले जाया गया.
पुलिस द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण खाली कराते देख स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस की प्रशंसा की. स्थानीय लोगों ने बताया कि खासकर दिघलबैंक बाजार के दिन सब्जीहट्टी एवं बाजार से उत्तर धनतोला जाने वाली सड़क टेंपू, मोटरसाइकिल, जुगाड़वाहन, ठेला, ट्रेक्टर सहित अन्य गाड़ियों से जाम रहता है. वही लोग इन गाड़ियों को बे तरीके ढंग से लोग सड़क किनारे ही गाड़ी पार्क कर खरीदारी करने बाजार चले जाते हैं.
जिससे बाजार आने जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. थानाध्यक्ष ने सड़क पर लगाये गये अतिक्रमण को पूरी तरह से दूर कराया गया. जिससे सड़क पर जाम जैसी समस्या नहीं दिखी. थानाध्यक्ष एहकाम ने बताया कि इस दौरान जब्त की गयी. गाड़ियों का जांच एवं नये नियम से चलन के बाद ही छोड़ा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




