पप्पू मेहता हत्याकांड का मुख्य शूटर हुआ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2019 8:37 AM
विज्ञापन
लखीसराय : शहर के चर्चित प्रॉपटी डीलर अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता हत्याकांड का मुख्य शुटर को लखीसराय की पुलिस टीम ने पटना जिले के बाढ़ से गिरफ्तार कर लिया. इससे पूर्व इस हत्याकांड में शामिल व मुख्य साजिशकर्ता छोटी कवैया निवासी विमल यादव का पुत्र कौशल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया […]
विज्ञापन
लखीसराय : शहर के चर्चित प्रॉपटी डीलर अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता हत्याकांड का मुख्य शुटर को लखीसराय की पुलिस टीम ने पटना जिले के बाढ़ से गिरफ्तार कर लिया. इससे पूर्व इस हत्याकांड में शामिल व मुख्य साजिशकर्ता छोटी कवैया निवासी विमल यादव का पुत्र कौशल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
एसपी सुशील कुमार ने टाउन थाना में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि पिछले तीन सितंबर 2019 को को चितरंजन रोड राणी सती मंदिर के सामने पप्पू मेहता पर गोली चलाने वाला मुख्य शुटर व पंडारक निवासी विजयशंकर सिंह उर्फ फंटूश को बाढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है. पप्पू मेहता पर फंटूश ने छह गोलियां दागी थी.
उन्होंने बताया कि पप्पू मेहता पर गोली चलाने में तीन अपराधी शामिल थे. फंटूश पूर्व से घात लगाये गोपाल मारकर ऑटो से अशोक धाम भाग निकला. फंटूश के साथ कौशल एवं एक अन्य बाइक पर सवार होकर अशोक धाम होते पिस्टल के साथ ही दोनों बाइक सवार युवक से ही बाइक से ही पंडारक पहुंचे. वहीं फंटूश भी ऑटो से ही पंडारक पहुंचा.
एसपी ने बताया कि पप्पू मेहता की हत्या करने को लेकर छह लाख रुपये की सुपारी दी गयी थी. पप्पू मेहता के अलावा दो अन्य लोगों को भी मारने की सुपारी दी गयी थी. इस तरह हत्या के लिए कुल 20 लाख रुपये में सुपारी तय हुआ था. एसपी ने बताया कि हत्या करने की साजिश मुख्यरूप से कौशल के द्वारा ही रखी गयी थी. बबलू राम एवं बजरंगी यादव हत्या कराने में शामिल था.
वहीं पंडारक के भोला सिंह के मुख्य शुटर रजनीश सिंह द्वारा हथियार मुहैया कराया गया था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शुटर अपने तीन साथियों के साथ पप्पू मेहता की हत्या करने को लेकर रात में ही एक दुकान के पास पहुंच गये एवं इधर-उधर भटकते रहे और सुबह चाय की दुकान पर ही पप्पू मेहता को गोली मारकर फरार होने की फिराक में था.
दिनदहाड़े हुए थी पप्पू मेहता की हत्या : गत तीन सितंबर को टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित राणी सती मंदिर के समीप प्रॉपटी डीलर अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता की हत्या दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दहशत फैला दी गयी थी जिससे आसपास के लोग काफी सहमे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










