ePaper

प्रमंडलीय कला महोत्सव 25 अक्तूबर को

Updated at : 23 Oct 2019 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमंडलीय कला महोत्सव 25 अक्तूबर को

लखीसराय :राज्य परियोजना परिषद के तत्वावधान में आगामी 25 अक्तूबर 2019 को मुंगेर के उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी में प्रमंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में लखीसराय जिले से बीते 18 अक्तूबर 2019 को जिलास्तरीय गायक में आयोजित कला महोत्सव प्रतियोगिता में संगीत की […]

विज्ञापन

लखीसराय :राज्य परियोजना परिषद के तत्वावधान में आगामी 25 अक्तूबर 2019 को मुंगेर के उपेंद्र ट्रेनिंग एकेडमी में प्रमंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में लखीसराय जिले से बीते 18 अक्तूबर 2019 को जिलास्तरीय गायक में आयोजित कला महोत्सव प्रतियोगिता में संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान लाने वाले सभी आठ प्रतिभागी भाग लेंगे.

जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में चित्रकला के क्षेत्र में श्वेता कुमारी, अमरेश कुमार, संगीत वादन सचिन कुमार, पुष्पांजलि कुमारी, संगीत स्वर कृष कुमार, जागृति कुमारी एवं नृत्य के क्षेत्र में मनीष कुमार, श्वेता कुमारी इस प्रमंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता 2019 में प्रतिनिधित्व करेंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी प्रतिभागियों के साथ संबंधित विद्यालयों से 11 शिक्षिका एवं प्रधानाध्यापक भी मुंगेर के लिए संयुक्त रूप से प्रस्थान करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन