प्रभु की कृपा से ही होता है संतों का दर्शन

Updated at : 11 Sep 2019 7:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभु की कृपा से ही होता है संतों का दर्शन

लखीसराय : पुरानी बाजार पश्चिमी कार्यानंदनगर स्थित प्रज्ञा विद्या विहार के नये भवन प्रज्ञालयम में मंगलवार को समाज कल्याणार्थ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया. सर्वप्रथम संजय चौबे, हरिशंकर पांडेय एवं अन्य आचार्यों के द्वारा बभनगामा के रामायण मर्मज्ञ श्री संत जी की देख-रेख में श्रीगणेश जी, हनुमान जी, राम दरबार सहित कई देवी-देवताओं का […]

विज्ञापन
लखीसराय : पुरानी बाजार पश्चिमी कार्यानंदनगर स्थित प्रज्ञा विद्या विहार के नये भवन प्रज्ञालयम में मंगलवार को समाज कल्याणार्थ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया. सर्वप्रथम संजय चौबे, हरिशंकर पांडेय एवं अन्य आचार्यों के द्वारा बभनगामा के रामायण मर्मज्ञ श्री संत जी की देख-रेख में श्रीगणेश जी, हनुमान जी, राम दरबार सहित कई देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया गया.
इसके बाद श्रीसंत जी महाराज, सतीश सिंह, महेश सिंह, मुकेश कुमार, रामशंकर, राजीव कुमार, रामप्रवेश कुमार, बासुकीनाथ सिंह, सहित दर्जनों शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने सामूहिक पाठ में भाग लिया. महिलाओं में काजल कुमारी, शिवानी कुमारी, सोनी कुमारी, सीमा कुमारी, शर्मिला देवी, ममता कुमारी आदि ने भी पाठ में भाग लिया.
मुख्य व्रती के रूप में प्रज्ञा विद्या विहार के निदेशक रंजन कुमार ने भाग लिया. कार्यक्रम के समापनोपरांत निदेशक ने सभी रामायण प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सुंदरकांड की पंक्ति का उदाहरण देकर कहा कि प्रभु की कृपा से ही संतों का दर्शन होता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द एवं पारिवारिक एकता कायम रखने में आज भी रामचरितमानस की प्रासंगिकता अपेक्षित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन