एक वर्ष पूर्व भी पप्पू मेहता पर हुआ था जानलेवा हमला, बेगूसराय में इलाज के बाद हुआ था ठीक

लखीसराय : एक वर्ष पूर्व जुलाई 2018 में संतर मुहल्ला निवासी स्व़ राधे मेहता के पुत्र अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता के ऊपर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था. उस समय पप्पू मेहता पर संतर मुहल्ला स्थित रेलवे हाता में जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें घायल पप्पू को पहले डॉ हिमकर के यहां तथा […]
लखीसराय : एक वर्ष पूर्व जुलाई 2018 में संतर मुहल्ला निवासी स्व़ राधे मेहता के पुत्र अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता के ऊपर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था. उस समय पप्पू मेहता पर संतर मुहल्ला स्थित रेलवे हाता में जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें घायल पप्पू को पहले डॉ हिमकर के यहां तथा बाद में बेगूसराय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उस वक्त पप्पू मेहता लखीसराय स्टैंड पार्किंग का भी संचालन करता था, जहां से निकलने के बाद ही अपराधियों ने उसे निशाना बनाया था. उस समय से ही अपराधी उसकी जान लेने के लिए लगे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




