प्रतापपुर के मजदूर की मेरठ में हुई सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 29 Aug 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतापपुर के मजदूर की मेरठ में हुई सड़क दुर्घटना में मौत

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के प्रतापपुर गांव के स्व धनुकी दास के 35 वर्षीय पुत्र दिनेश दास उत्तरप्रदेश के मेरठ में बुधवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की जानकारी गांव में मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया. दिनेश दास को […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के बड़हिया प्रखंड के प्रतापपुर गांव के स्व धनुकी दास के 35 वर्षीय पुत्र दिनेश दास उत्तरप्रदेश के मेरठ में बुधवार को सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की जानकारी गांव में मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया. दिनेश दास को दो पुत्री व एक पुत्र तथा बूढ़ी माता है.

ग्रामीण प्रभात कुमार ने बताया कि दिनेश दास आर्थिक तंगी को लेकर इंटरमीडिएट पास कर मेरठ के कपड़ा फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था. दिनेश बुधवार को सबेरे एक चाय दुकान पर चाय पीने के क्रम में एक 10 चक्का ट्रक की ठोकर लगने से जख्मी हो जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया है. पत्नी, माता और बच्चों को रो-रो कर बुरा हाल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन