हरि कीर्तन की गूंज से भक्तिमय हुआ महेश्वरी
Updated at : 16 Jul 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

सोनो : महेश्वरी में बीते रविवार को कलश जल यात्रा के साथ श्रीश्री 108 श्री अखंड हरि कीर्तन अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. तीन खूटी बंगला के समीप आयोजित इस महायज्ञ को लेकर रविवार को जल यात्रा के दौरान 208 कन्याओं व सुहागिन महिलाओं ने बाबा लक्ष्मीनारायण स्नान स्थल से पवित्र जल को कलश में […]
विज्ञापन
सोनो : महेश्वरी में बीते रविवार को कलश जल यात्रा के साथ श्रीश्री 108 श्री अखंड हरि कीर्तन अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. तीन खूटी बंगला के समीप आयोजित इस महायज्ञ को लेकर रविवार को जल यात्रा के दौरान 208 कन्याओं व सुहागिन महिलाओं ने बाबा लक्ष्मीनारायण स्नान स्थल से पवित्र जल को कलश में भरकर संपूर्ण ग्राम का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची.
गाजे बाजे के साथ निकले इस कलश यात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. पंडित मुकेश शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य महेश पांडेय के नेतृत्व में पंडित जगत मोहन पांडेय व उनके सहयोगियों द्वारा सोमवार से किये जा रहे हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे मंत्र का अनवरत संगीतमय उद्घोषणा से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है. यज्ञ के मुख्य यजमान वार्ड सदस्य सुधीर सिंह व उनकी पत्नी के द्वारा यज्ञ स्थल पर विधिवत पूजन किया जा रहा है.
मौके पर पंडित गंगाधर पांडेय, संतोष पांडेय, गुड्डुलाल पांडेय, राहुल पांडेय, बुद्धदेव पांडेय द्वारा मानस पाठ किया जा रहा है. यज्ञ की सफलता को लेकर आयोजक लोजपा नेता दिलीप सिंह, सुशील सिंह, कारू सिंह, रनोज सिंह, राजू सिंह सहित कई ग्रामीण लगे हुए है. आगामी 16 जुलाई को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




