सदर अस्पताल में चमकी बुखार से बालक की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : जिले में चमकी बुखार ने अपना दस्तक दे दिया है. चमकी बुखार से मंगलवार को बड़हिया निवासी चंदन मांझी के तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत हो गयी. डॉ संजय कुमार ने बताया कि शिवम कुमार चमकी बुखार से पीड़ित था, जिसका इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में कराया जा रहा था. चंदन […]
विज्ञापन
लखीसराय : जिले में चमकी बुखार ने अपना दस्तक दे दिया है. चमकी बुखार से मंगलवार को बड़हिया निवासी चंदन मांझी के तीन वर्षीय पुत्र शिवम कुमार की मौत हो गयी. डॉ संजय कुमार ने बताया कि शिवम कुमार चमकी बुखार से पीड़ित था, जिसका इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में कराया जा रहा था. चंदन मांझी बड़हिया के ईंट भट्टा पर काम करता था. चंदन मांझी ने बताया कि शुरुआत में वे अपने पुत्र को दवा सूई दिलाया लेकिन बुखार ठीक नहीं होने पर मंगलवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
चमकी बुखार से बालक की मौत की सूचना मिलने के उपरांत एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह सदर अस्पताल पहुंचे तथा मृतक के परिजन व चिकित्सकों से भेंट कर मौत के कारणों की जानकारी ली. एसडीओ ने बताया कि उक्त बालक को बीते 24 घंटे पूर्व जहरीले बिच्छू का डंक लगा था, जिसके पश्चात उसके शरीर का तापमान अचानक तेज हो गया एवं बुखार सिर पर चढ़ जाने के कारण उसकी मौत हुई. एसडीओ ने कहा पीड़ित परिवार बेहद गरीब है. इन्हें सरकारी प्रावधानों के अनुसार हरसंभव मदद की जायेगी. श्री सिंह ने इस घटना को चमकी बुखार होने से इंकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










