विवाहिता का किया अपहरण, प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2019 4:11 AM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के भेलहठी मुसहरी में कुछ लोगों ने बाइक से एक विवाहिता का जबरन अपहरण कर लिया. घटना 05 जुलाई की है. मामले को लेकर अपहृता की मां पिंकी देवी पति अर्जुन मांझी ग्राम भेलहठी मुसहरी ने सूर्यगढ़ा थाना में भजन पासवान, उसकी पत्नी एवं पुत्र सूरज पासवान व एक अज्ञात […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के भेलहठी मुसहरी में कुछ लोगों ने बाइक से एक विवाहिता का जबरन अपहरण कर लिया. घटना 05 जुलाई की है. मामले को लेकर अपहृता की मां पिंकी देवी पति अर्जुन मांझी ग्राम भेलहठी मुसहरी ने सूर्यगढ़ा थाना में भजन पासवान, उसकी पत्नी एवं पुत्र सूरज पासवान व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार आवेदिका की पुत्री की शादी 24 जून 2019 को बड़हिया थाना के दरियापुर में बिल्टू मांझी के पुत्र चुनुस मांझी के साथ हुई थी. लड़की एक सप्ताह बाद अपने मायके आयी.

घटना के दिन वह लखीसराय बाजार जाने के लिए रामपुर टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क पर गाड़ी पकड़ने गयी तभी सूरज पासवान एवं एक अज्ञात ने बाइक से विवाहिता का जबरन अपहरण कर उसे लखीसराय की ओर लेकर चले गये. जब सूरज के घर पर जाकर उसके पिता भजन पासवान एवं मां से इसकी शिकायत की गयी तो उनलोगों ने गाली-गलौज कर मारपीट पर उतारू हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन