440 वोल्ट करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक की मौत, दो लोग घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 स्थित कवैया रोड में मंगलवार की अहले सुबह 440 वोल्ट तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 32 स्थित कवैया रोड में मंगलवार की अहले सुबह 440 वोल्ट तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह कवैया रोड निवासी भुनेश्वर राम के 40 वर्षीय पुत्र बबलू राम हवा के तेज झोंके से टूटकर गिरे हुए तार को समेट रहा था, उस समय लाइन कटा हुआ था.
आपके शहर में
विज्ञापन
तार समेटे जाने के दौरान ही अचानक करेंट आ गया, जिस दौरान युवक के हाथ में नंगा तार लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं बबलू राम को बचाने के लिए पड़ोस के स्व़ देवी यादव का पुत्र पारस यादव व वृद्ध भुनेश्वर यादव गये तो दोनों झटका लगने से घायल हो गये. मुहल्ले के लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह तेज हवा चलने के कारण उसके घर तक पहुंचने वाला कवर्ड तार टूट गया.
बबलू राम जब उस तार को समेट रहा था तो उसके सर्पोट में लगे स्टील के नंगा तार में करेंट आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद कवैया थाना की पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना की जानकारी होते ही एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह एवं एएसपी मनीष कुमार सदर अस्पताल पहुंच मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया तथा घटना की पूरी जानकारी ली.
टोका पर चल रहा है कई घरों का कनेक्शन : विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक ही जगह कई घरों का टोका फंसाया जाता है. एक ही पोल पर दर्जनों लोग टोका फंसा कर अपने घर तक बिजली पहुंचा कर उपयोग कर रहे हैं, जहां स्पार्किंग की वजह से तार कमजोर होता जाता है तथा उसके टूटने का खतरा बना रहता है. लोगों को भी इसके लिए जागरूक होने की जरूरत है.
11 हजार वोल्ट तार बदलने में निम्न स्तर के तार का किया जा रहा उपयोग
11 हजार वोल्ट तार बदलने के दौरान निम्न स्तर के तारों का प्रयोग होने की बात भी सामने आ रही है, जो घटना का कारण बन रहा है. विभागीय सूत्रों के अनुसार 30 जून को संध्या बरतन दुकान पर जो 11 हजार का तार गिरा था, वह हाल ही में बदला गया था. इसके बावजूद तार का तेज हवा के झोंके से टूटकर गिरना उसकी क्वालिटी को स्थिति को बयां करने के लिए काफी है.
तार बदलने का कार्य संवेदक के द्वारा किया जाता है तथा तार विभाग के द्वारा दिया जाता है. ऐसे में विभाग के द्वारा ही निम्न स्तर का तार दिया जा रहा है. इसके बावजूद तार के निम्न स्तर का होना अपने आप में संदेह पैदा करने के लिए काफी है.
इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता परियोजना राहुल कुमार ने भी तार के हाल ही में बदले जाने की बात कही.
बोले अधिकारी
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता(परियोजना) राहुल कुमार ने बताया कि तार बदलने का कार्य किया जा रहा है. शहर में भी तार बदलने का कार्य किया जा रहा है. सभी जर्जर तार को जल्द से जल्द बदल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन