चार पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण का काम शुरू
Updated at : 02 Jul 2019 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : प्रखंड के चार पंचायतों सूर्यपुरा, जकड़पुरा, सलेमपुर पश्चिमी एवं मोहम्मदपुर में सोमवार से जीविका समूह की महिलाओं के ग्रुप द्वारा शुरू किये गये सामाजिक अंकेक्षण कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) प्रकाश शर्मा द्वारा उक्त चार पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पीडीएस के डीलर […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : प्रखंड के चार पंचायतों सूर्यपुरा, जकड़पुरा, सलेमपुर पश्चिमी एवं मोहम्मदपुर में सोमवार से जीविका समूह की महिलाओं के ग्रुप द्वारा शुरू किये गये सामाजिक अंकेक्षण कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर के आंबेडकर सभा भवन में डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन (डीआरपी) प्रकाश शर्मा द्वारा उक्त चार पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पीडीएस के डीलर एवं सोसल ऑडिट के लिये प्रशिक्षण प्राप्त चयनित जीविका समूह महिलाओं के साथ कार्ययोजना को लेकर बैठक की.
मौके पर डीआरपी श्री शर्मा ने बताया कि लखीसराय जिला में सोमवार से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य शुरू किया गया है जिसमें सबसे पहले सूर्यगढ़ा प्रखंड के इन्हीं चार पंचायतों में जीविका समूह के चयनित महिलाओं कें ग्रुप द्वारा अंकेक्षण किया जाना है. इसके लिये चार ग्रुप तैयार किया गया है जिसमें प्रत्येक ग्रुप में 10 महिलाओं के साथ एक टीम लीडर होगी.
टीम को कार्य के लिये चार दिनों का प्रशिक्षण दिया गया है. एक टीम एक पंचायत में आठ दिनों तक सामाजिक अंकेक्षण का कार्य करेंगी. इस तरह सभी पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है. उन्होंने बताया कि इसमें मनरेगा, पीडीएस, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के कार्य का सामाजिक अंकेक्षण किया जाना है.
सलेमपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रियरंजन कुमार ने बताया कि इसमें टीम द्वारा कार्य की स्थिति की जानकारी लिया जायेगा एवं लाभुकों से समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जायेगी. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में टीम द्वारा प्रत्येक वार्ड जाकर बर्ष 2018-19 के आवास निर्माण की स्थिति, उपलब्ध कराये गये किस्त के मुताबिक लाभुक द्वारा कार्य किया गया अथवा नहीं आदि से संबंधित जानकारी ली जायेगी.
इसी तरह पीडीएस में टीम लाभुक के घर जाकर उनसे जानकारी लेगी कि डीलर द्वारा उचित मुल्य एवं मात्रा में खाद्धान्न उपलब्ध कराया जा रहा है अथवा नहीं. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान में शौचालय निर्माण की स्थिति तथा मनरेगा में योजना की स्थिति, मजदूरों को काम उपलब्ध हो रहा अथवा नहीं, योजना में कार्य हुआ अथवा नहीं तथा योजना स्थल पर बोर्ड लगा हुआ है अथवा नहीं आदि तथ्यों की जानकारी ली जायेगी.
टीम द्वारा प्रत्येक पंचायत में पांच दिवस भिजिट के अलावा एक दिन ग्राम सभा एवं एक दिन नजरी नक्शा बनाने का कार्य किया जायेगा. मौके पर जकड़पुरा पंचायत के मुखिया कृष्णदेव पासवान, सूर्यपुरा पंचायत के मुखिया पति राजकपूर भाई पटेल, मोहम्मदपुर पंचायत के मुखिया पति नित्यानंद कुमार, सलेमपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रियरंजन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




