96 एसटी परिवारों को बसाने को बनेगी न्यू बांकुरा कालोनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : बुधवार को अनुमंडलाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह द्वारा प्रखंड के नक्सल प्रभावित कजरा क्षेत्र के बुधैली बनकर पंचायत के न्यू बांकुरा गांव बंदोबस्ती के लिये उपलब्ध कराये गये भूमि का सत्यापन किया गया. सीओ सुमित कुमार आनंद ने बताया कि उक्त गांव में अनुसूचित जनजाति के 96 परिवार को बसाने के लिये एक कॉलोनी […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : बुधवार को अनुमंडलाधिकारी मुरली प्रसाद सिंह द्वारा प्रखंड के नक्सल प्रभावित कजरा क्षेत्र के बुधैली बनकर पंचायत के न्यू बांकुरा गांव बंदोबस्ती के लिये उपलब्ध कराये गये भूमि का सत्यापन किया गया. सीओ सुमित कुमार आनंद ने बताया कि उक्त गांव में अनुसूचित जनजाति के 96 परिवार को बसाने के लिये एक कॉलोनी विकसित केया जायेगा,जिसके लिये बंदोबस्ती अभिलेख भेजा गया था. एसडीओ के द्वारा उक्त प्लॉट का विजिट कर उसका सत्यापन किया गया.
सीओ ने बताया कि उक्त प्लॉट में अनुसूचित जाति के चिन्हित 96 परिवारों को परचा दिया जायेगा. उक्त प्लॉट तक बिजली पहुंचा दिया गया है. वहां सड़क बनाने के साथ विद्यालय, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. मौके पर एसडीओ के साथ डीसीएलआर नीरज कुमार, सीओ सुमित कुमार आनंद आकद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










