ePaper

लू लगने से जिला विधिज्ञ संघ के िनयमित सदस्य अधिवक्ता की मौत

Updated at : 20 Jun 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
लू लगने से जिला विधिज्ञ संघ के िनयमित सदस्य अधिवक्ता की मौत

सूर्यगढ़ा : प्रचंड गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लू की चपेट में आने से जिला विधिज्ञ संघ के िनयमित सदस्य अधिवक्ता राम कमल सिंह की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. इसकी पुष्टि सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विभूषण ने की है. वहीं लू लगे एक व्यक्ति को पुलिस ने […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : प्रचंड गर्मी का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लू की चपेट में आने से जिला विधिज्ञ संघ के िनयमित सदस्य अधिवक्ता राम कमल सिंह की सदर अस्पताल में मौत हो गयी. इसकी पुष्टि सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ विभूषण ने की है. वहीं लू लगे एक व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं लू की चपेट में आने से लोग लगातार बीमार हो रहे हैं. निजी क्लीनिक में लू से बीमार मरीजों की संख्या में कमी नहीं हो रही है.

सोमवार को प्रभात खबर प्रतिनिधि ने सूर्यगढ़ा अस्पताल चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में स्थिति की जानकारी ली तो वहां प्रखंड के चंदनपुरा निवासी 60 बर्षीय रामाकांत सिंह सोमवार रात से ही बेहोश थे. चिकित्सक डॉ उपेंद्र सिंह ने बताया कि मरीज को लू लगा है. तेज बुखार की शिकायत है और पिछले कई घंटे से बेहोश है. उक्त क्लिनिक में लू लगने से बीमार सलेमपुर निवासी प्रणय पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात अचानक तेज बुखार एवं पेट दर्द की शिकायत हुई तो इलाज के लिये चिकित्सक के पास आना पडा.
अधिकतम तापमान में एक डिग्री हुआ इजाफा
सोमवार की तुलना में मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इलाफा हुआ. एनरॉयड फोन पर उपलब्ध गुगल आंकड़ा के मुताबिक मंगलवार को सूर्यगढ़ा एवं आसपास अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस रहा. ह्यूमिडीटी 52 प्रतिशत रहने से लोग अधिक गरमी महसूस कर रहे थे.
मंगलवार को आकाश में बादल रहने से लोगों को कडी धूप से आंशिक राहत मिला लेकिन उमस के कारण परेशानी बनी रही. इधर, प्रचंड गर्मी के कारण लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रहा है. सूर्य डूबने के बाद भी देर रात तक अकुलाहट से परेशानी बनी हुई है. बुधवार को तापमान में दो डिग्री गिरावट से राहत मिलने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन