चानन पुलिस ने बालू माफियाओं के खिलाफ चलाया अभियान, छह ट्रैक्टर जब्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चानन : थाना पुलिस ने गुरुवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया. जिसमें कार्रवाई में थाना क्षेत्र के भलुई घाट को एक रणनीति के तहत चारों ओर से पुलिस ने अपने घेरे में लेकर करवाई किया. जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. सभी ट्रैक्टर चालक फरार […]
विज्ञापन
चानन : थाना पुलिस ने गुरुवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में अवैध बालू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया. जिसमें कार्रवाई में थाना क्षेत्र के भलुई घाट को एक रणनीति के तहत चारों ओर से पुलिस ने अपने घेरे में लेकर करवाई किया. जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया. सभी ट्रैक्टर चालक फरार होने की कोशिश में जुट गये, लेकिन पुलिस ने पीछा कर छह ट्रैक्टर एवं छह डाला को अवैध बालू लोड को जब्त कर थाना लेकर पहुंची.
हालांकि इस दौरान चालक फरार होने में कामयाब रहा. इस संबंध में चानन थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई में अवर निरीक्षक रामाकांत त्रिवेदी, सहायक अवर निरीक्षक भगवान ठाकुर के अलावा पुलिस बल शामिल थे. उन्होंने कहा कि सभी गाड़ी मालिक एवं चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










