अब किऊल में भी ट्रेन में बैठे यात्रियों को मिलेंगी खाने की मनपसंद चीजें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय : किऊल रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेन पर बैठे-बैठे ही यात्रियों को मनचाहा भोजन मिल सकेगा. बुधवार को किऊल रेलवे स्टेशन पर आइआरटीसी के द्वारा संचालित होने वाले फास्ट फूड यूनिट का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन आइआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने किया. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि किऊल रेलवे […]

विज्ञापन

लखीसराय : किऊल रेलवे स्टेशन पर अब ट्रेन पर बैठे-बैठे ही यात्रियों को मनचाहा भोजन मिल सकेगा. बुधवार को किऊल रेलवे स्टेशन पर आइआरटीसी के द्वारा संचालित होने वाले फास्ट फूड यूनिट का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन आइआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने किया. मौके पर श्री कुमार ने कहा कि किऊल रेलवे स्टेशन पर आइआरटीसी का तीसरा यूनिट आज से काम करने लगा है.

विज्ञापन
जहां से यात्रियों को उनका क्षेत्रीय खाना भी उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि इस यूनिट के खुलने से यात्री ट्रेन पर बैठे हुए ही ऑनलाइन अपने पसंदीदा भोजन मंगवा सकते हैं. यहां कैशलेस पेमेंट सिस्टम की भी सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करायी गयी है. इसके साथ ही सीजनल फल भी यात्रियों को उपलब्ध मिलेगा.
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगले महीने किऊल-झाझा रेलखंड के जमुई स्टेशन पर इस तरह के फास्ट फूड यूनिट को खोला जायेगा. मौके पर आईआरसीटी के एरिया ऑफिसर मनीष कुमार, इंचार्ज अमित कुमार, किऊल स्टेशन प्रबंधक एसके चौधरी, स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश झा, विद्युत अभियंता रमेश कुमार, नवल कुमार, किऊल विकास समिति के सचिव सुरेश सिंह, सरचंद्र अग्रवाल, अजीत पटेल, मनोज पासवान, रामईश्वर यादव, श्रवण मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन