सेविकायें करेंगी पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार
Updated at : 06 Jun 2019 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : स्थानीय शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सेविकाओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता पिंकू कुमारी ने किया. बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष सह राज्य संरक्षक प्रमोद शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में बकाया पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किये […]
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा : स्थानीय शिव दुर्गा महावीर मंदिर परिसर में बुधवार को बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सेविकाओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता पिंकू कुमारी ने किया.
बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष सह राज्य संरक्षक प्रमोद शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए. बैठक में बकाया पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किये जाने के कारण आगामी 16 जून से शुरू हो रहे अनुराष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम में कार्य नहीं करने का निर्णय लिया गया. संघ की प्रखंड अध्यक्ष नूतन कुमारी का कहना था कि सेविकाओं को पिछले दो वर्ष से पल्स पोलियो आदि कार्य के बकाया पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है. जिससे सेविकाओं में असंतोष है सेविकाएं आगामी पल्स पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगी. सेविकाओं ने बगैर राशि के अन्न प्रासन्न एवं गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




