बीच-बचाव करने गये युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

पोठिया : पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 9 खाराबारी गांव में बीते गुरुवार की देर संध्या को बकरी चरने को ले हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गयी़ मृतक के मामा सलीमुद्दीन ने पोठिया थाना में आवेदन दिया जिस पर पोठिया थानाध्यक्ष महेश […]

विज्ञापन

पोठिया : पोठिया थाना क्षेत्र के उदगारा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 9 खाराबारी गांव में बीते गुरुवार की देर संध्या को बकरी चरने को ले हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गयी़ मृतक के मामा सलीमुद्दीन ने पोठिया थाना में आवेदन दिया जिस पर पोठिया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने मामला दर्ज करते हुए नामजद 8 अभियुक्तों में से एक अभियुक्त लाल बानू उर्फ कोरिमन निशा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बांकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
बताते चलें कि बीते गुरुवार की संध्या को सलीमुद्दीन ने अपने पाट खेत में बकरी चरते देखा, जिसपर सलीमुद्दीन ने बकरी को पकड़ गाली गलौज करने लगा जिसे सुन लालबानु उर्फ कोरिमन निशा अपने समस्त परिवार के साथ खेत पर पहुंच खेत मालिक पर टूट पड़ा. इस दौरान इम्तियाज, पिता अलीमुद्दीन प्रतिदिन की भाती गुरुवार को भी सब्जी बेचकर अपने घर आ रहा था इसी बीच अपने मामा का झगड़ा देख बीच बचाव के लिए गया. जिस क्रम में किसी ने पीछे से एक डंडा से वार कर दिया जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गयी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन