11वीं की आंतरिक परीक्षा के समय में परिवर्तन, परीक्षा छह बजे से साढ़े नौ बजे तक लिया जायेगा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखीसराय : तेज पछुआ एवं भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग पटना ने बच्चे के हित को देखते हुए 11वीं की चल रही आंतरिक परीक्षा में समय अवधि में परिवर्तित किया गया है अब यह परीक्षा 6:00 बजे से 9:30 बजे तक चलेगी. यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी ने देते हुए कहा […]
विज्ञापन
लखीसराय : तेज पछुआ एवं भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग पटना ने बच्चे के हित को देखते हुए 11वीं की चल रही आंतरिक परीक्षा में समय अवधि में परिवर्तित किया गया है अब यह परीक्षा 6:00 बजे से 9:30 बजे तक चलेगी.
यह जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सुनयना कुमारी ने देते हुए कहा है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पत्र दिया है जिसमें कहा है कि भीषण गर्मी एवं बच्चों के हित के लिए यह परीक्षा अब 6 से 9:30 बजे तक दिया जाएगा बताते चलें कि पहले यह परीक्षा 7:00 बजे से लेकर 12:30 तक बजे दो पाली में चल रहा था अब यह परिवर्तित होकर 6:00 से लेकर 9:30 बजे तक चलेगा.
मेदनीचौकी प्रतिनिधि के अनुसार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के अंतर्गत 8 मई से 14 मई तक आयोजित होने वाली 11वीं यानि इंटर फर्स्ट ईयर की परीक्षा दिन बुधवार को ही प्रारंभ हो गया था. मेदनीचौकी क्षेत्र स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में 11वीं की परीक्षा विद्यालय प्रधानाचार्य शशिभूषण सिंह के देखरेख में ली गयी. प्रधानाचार्य ने बताया कि 11वीं की आयोजित परीक्षा दो पालियों मे ली जा रही है.
प्रथम पाली में आईएसी के छात्र-छात्राओं ने 6:30 बजे से 8:30 बजे तक जीव विज्ञान एवं द्वितीय पाली में 9:00 बजे से 11:00 बजे तक भौतिकी विज्ञान की परीक्षा ली गयी. जबकि आईए की परीक्षा बुधवार को प्रथम पाली में सिर्फ इतिहास की परीक्षा ली गयी. वहीं क्षेत्र के इंटरमीडिएट कॉलेज अमरपुर, भिड़हा के पूर्व प्राचार्य इंदुभूषण सिन्हा ने बताया कि 11वीं व फर्स्ट ईयर की परीक्षा इस विद्यालय में 10 मई दिन शुक्रवार को शुरू होगा, जो 16 मई तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










